नौरंगाबाद ग्राम पंचायत में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
लखीमपुर खीरी,सरोज राज भगवा सनातन टाइम्स
23 जून 2025पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत नौरंगाबाद स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय अमृत स्टेडियम में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि यदुवेंद्र अवस्थी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय वन अधिकारी भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम के सम्मानित व्यक्तियों, ग्राम पंचायत सदस्यों, आईटीआई कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ के साथ-साथ वन विभाग की पूरी टीम ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश के साथ सैकड़ों पौधे लगाए गए। वक्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रहित में किए गए बलिदान को याद करते हुए युवाओं से देश और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और पौधों की देखभाल करने की शपथ भी दिलाई गई।

