Breaking
2 Aug 2026, Sun

“ऑपरेशन प्रहार: कलियर में गोकशी करते 2 गिरफ्तार, 120 किलो गोमांस बरामद”

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोकशी की सूचना पर छापा मारकर पुलिस ने 2 आरोपियों को 120 किलो गोमांस व गोकशी उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि 4 आरोपी मौके से फरार हो गए।दिनांक 25.06.2026 की शाम थाना कलियर पुलिस टीम गश्त करते हुए कलियर गांव पहुंची। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि जवांईखेड़ा गांव में शहीद कुरैशी पुत्र मंजूर के घर पर गोकशी हो रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत उक्त मकान की छत पर बने कमरे पर दबिश दी।पुलिस को देखते ही 4 लोग मौके से गोमांस व उपकरण छोड़कर फरार हो गए, जबकि 2 व्यक्तियों को मौके से ही दबोच लिया गया।

पुलिस टीम ने मौके से करीब 120 किलोग्राम गोमांस बरामद किया। इसके अलावा गोकशी के उपकरण – 01 अदद चापड़, 02 अदद छोटी कुल्हाड़ी और 01 लकड़ी का गुटका भी जब्त किए गए।

“गिरफ्तार आरोपी”

1. शहीद कुरैशी पुत्र मंजूर, उम्र 50 वर्ष, निवासी जंवाईखेड़ा, कोतवाली पिरान कलियर, हरिद्वार।

2. शानू कुरैशी पुत्र फतेह मौहम्मद, उम्र 30 वर्ष, निवासी तेलीयान मस्जिद के पास, पिरान कलियर।

“फरार आरोपी”

1. भूरा पुत्र गफ्फार, निवासी जवांईखेड़ा

2. फरात पुत्र धन्नू, निवासी उपरोक्त

3. सुहैल पुत्र शमीम, निवासी उपरोक्त

4. सादाब कुरैशी पुत्र नामालूम, निवासी सिरचन्दी, कोतवाली भगवानपुर

अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कलियर पर मु0अ0स0 136/26 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी गोकशी के मुकदमे दर्ज हैं। चारों फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई को कोतवाली कलियर की टीम ने अंजाम दिया। टीम में अ0उ0नि0 कुन्दन सिंह, हे0कानि0 336 सोनू कुमार, हे0का0 305 जमशेद अली, का0 595 जितेन्द्र सिंह, कानि0 नीरज राणा, हो0गा0 4029 अंकित कुमार व हो0गा0 4020 ललित कुमार शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *