Breaking
2 Aug 2026, Sun

मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराने को बहादराबाद और शांतरशाह में पुलिस की गोष्ठी

बहादराबाद:(जीशान मलिक) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कस्बा बहादराबाद और शांतरशाह चौकी पर अलग-अलग गोष्ठियां आयोजित कीं।इस आयोजित बैठकों में क्षेत्र के ग्रामीण, गणमान्य नागरिक, ग्राम प्रधान और ताज़िया कमेटियों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने सभी से त्योहार को पारंपरिक गरिमा, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

पुलिस ने दिए ये जरूरी निर्देश सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही रखी जाए।जुलूस के दौरान डीजे बजाने, हथियारों के प्रदर्शन और भड़काऊ नारेबाजी पर पूरी तरह रोक रहेगी।कानून व्यवस्था बिगाड़ने या क्षेत्र में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।गोष्ठी में मौजूद सभी लोगों ने पुलिस प्रशासन को त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *