Breaking
20 Apr 2026, Mon

एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज में यूओयू का ‘दीक्षारम्भ’ कार्यक्रम, नए छात्रों ने ली उज्ज्वल भविष्य की शपथ

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षारम्भ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ यूओयू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी, प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा, अधिष्ठाता डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ. शिव कुमार चौहान और डॉ. अजय पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रो. सुनील कुमार:केवल शिक्षा नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण पर बल दे रहा है। डिजिटल माध्यमों से ‘हर द्वार’ तक शिक्षा पहुंच रही है। यह नौकरीपेशा लोगों के लिए वरदान है। केंद्र के माध्यम से नियमित परामर्श और रचनात्मक कार्यक्रम होंगे।

डॉ. बृजेश बनकोटी, सहायक क्षेत्रीय निदेशक यूओयू अनुशासन और स्वाध्याय ही दूरस्थ शिक्षा की सफलता की कुंजी है। यूओयू के माध्यम से कोई भी, कहीं से, कभी भी उच्च शिक्षा ले सकता है। 2035 तक GER 50% करने में मुक्त विश्वविद्यालय की अहम भूमिका होगी।

डॉ. शिव कुमार चौहान, समन्वयक: एस.एम.जे.एन. कॉलेज यूओयू की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए छात्र सहायता और नवाचार केंद्र की भूमिका निभाएगा।डॉ. अजय पाठक: यूओयू ने दूरस्थ क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा पहुंचाकर समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कॉलेज में अध्ययन केंद्र खुलना गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि अध्ययन केंद्र छात्रों और विश्वविद्यालय के बीच की कड़ी है, जहां विशेषज्ञों से सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में प्रो. विनय थपलियाल, डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल, ऋचा मिनोचा समेत कई शिक्षक और सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे। नए छात्रों ने उज्ज्वल भविष्य की शपथ ली।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *