रूड़की :(चीफ एडिटर)अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत ‘सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज’ थीम पर अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह एवं टीम ने हरिद्वार के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया।
1. दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर।2. राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज, बहादराबाद।
अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने छात्रों और स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों के इस्तेमाल की जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अग्निशमन उपकरण हमेशा उच्च गुणवत्ता और कार्यशील दशा में रखे जाएं और समय-समय पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाए।
अधिकारी ने कहा कि आग लगने पर तुरंत नजदीकी फायर स्टेशन को सूचित करें।आपातकालीन नंबर 112 के महत्व को भी समझाया गया। टीम ने दोनों संस्थानों में लगे अग्निशमन उपकरणों की उपयोगिता जांची।
उन्होंने जोर देकर कहा कि मौके पर मौजूद व्यक्ति ही प्रथम रिस्पॉन्डर होता है, इसलिए हर छात्र और कर्मचारी को आग बुझाने के बेसिक तरीके आने चाहिए ताकि बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत फायर ऑफिसर बीरबल सिंह की टीम ने डीपीएस रानीपुर और राजकमल कॉलेज बहादराबाद में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण दिया। छात्रों को फायर उपकरणों की जानकारी दी गई और आपातकालीन नंबर 112 के इस्तेमाल पर जोर दिया गया।

