Breaking
1 Aug 2026, Sat

एस.एम.जे.एन. कॉलेज में दाखिले को लेकर छात्रों में उत्साह, समर्थ पोर्टल पर 30 जून तक कराएं रजिस्ट्रेशन

हरिद्वार:

उत्तराखंड शासन की ओर से नई शिक्षा नीति-2020 के तहत सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से शुरू कर दी गई है। हरिद्वार के प्रतिष्ठित और प्राचीन महाविद्यालयों में से एक एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज, गोविन्दपुरी में छात्रों के बीच दाखिले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 मई से आरंभ हो चुकी है और अंतिम तिथि 30 जून 2025 तय की गई है। उन्होंने बताया कि बी.कॉम और बी.एससी पाठ्यक्रमों में सर्वाधिक पंजीकरण हो रहे हैं, जो महाविद्यालय की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और सुदृढ़ शिक्षणेत्तर गतिविधियों का प्रमाण है।

 

प्रो. बत्रा ने बताया कि इस वर्ष से छात्रों को प्रत्येक सेमेस्टर में 7 विषयों का अध्ययन करना होगा, जिसमें कुल 22 क्रेडिट होंगे। छात्र अपने संकाय (बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी.) के अनुसार तीन मूल विषय, एक भाषा विषय (एबिलिटी एन्हैंसमेंट कोर्स), एक जेनेरिक इलेक्टिव, एक वैल्यू एडेड कोर्स और एक स्किल एन्हैंसमेंट कोर्स का चयन करेंगे।

प्रवेश प्रक्रिया के दो चरण:

कॉलेज के मुख्य प्रवेश संयोजक डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया दो चरणों में विभाजित है:

1.पहला चरण:

•समर्थ पोर्टल पर न्यू रजिस्ट्रेशन करें

•स्वयं का ई-मेल और मोबाइल नंबर दर्ज कर प्रोफाइल बनाएं

•₹50 रजिस्ट्रेशन शुल्क ऑनलाइन जमा करें

•यूपीआई पेमेंट स्लिप को सुरक्षित रखें

2.दूसरा चरण (1 जून से 30 जून तक):

•पोर्टल में लॉगिन कर कॉलेज व प्रोग्राम (बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी.) का चयन करें

•ऑनलाइन आवेदन के सभी दस्तावेज़ों की छायाप्रति कॉलेज के काउंटर पर जमा करें

डॉ. माहेश्वरी ने यह भी स्पष्ट किया कि कॉलेज में सीटें सीमित हैं, इसलिए इच्छुक छात्र जल्द से जल्द पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें। प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी कॉलेज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे देखने के लिए विद्यार्थी बारकोड स्कैन कर चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं। यह बारकोड कॉलेज की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *