Breaking
29 May 2026, Fri

पिरान कलियर: आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी से विवाद के बाद निकला था घर से

पिरान कलियर (ज़ीशान मलिक) हरिद्वार जनपद के पिरान कलियर क्षेत्र के रहमतपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के जंगल में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। शव की पहचान मूलदासपुर माजरा निवासी युवक के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव आम के पेड़ पर लटका हुआ है। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि युवक का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह दोपहर लगभग दो बजे घर से बाहर निकला था। युवक के तीन छोटे बच्चे भी हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस अब आत्महत्या या अन्य किसी एंगल से जांच कर रही है।

घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *