Breaking
2 Aug 2026, Sun

एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज में एनएसएस शिविर का भव्य समापन

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज समारोहपूर्वक समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन छात्राओं ने नव वर्ष के स्वागत में अत्यंत सुंदर रंगोली सजाई और ‘शुभ नवरात्रि’ का संदेश दिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया और साहसी बनने का आह्वान किया।

“रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

– प्रथम स्थान: प्रिया रघुवंशी

– द्वितीय स्थान: सोनाली, वंशिका एवं नेहा

– तृतीय स्थान: खुशी ठाकुर, इशिका एवं वैभवी।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार बत्रा ने विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *