Breaking
21 Apr 2026, Tue

एम्स ऋषिकेश में भर्ती कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत में सुधार

ऋषिकेश:(चीफ एडिटर) राज्य के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत में सुधार हो रहा है। उन्हें श्वास संबंधी शिकायत के कारण एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को एम्स पहुंचकर महाराज का हालचाल लिया और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। डॉक्टरों ने बताया कि महाराज के स्वास्थ्य में काफी सुधार है और वह पहले से बेहतर हैं।

महाराज को आईसीयू वार्ड में रखा गया है, जहां मेडिसिन विभाग के हेड प्रो. रविकांत के सुपरविजन में डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री ने महाराज से भी बातचीत की और उनके शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रेम चन्द अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *