हरिद्वार:(चीफ एडिटर)जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश जारी करते हुए मै. भागीरथी गैस सर्विस (बीपीसी) के लिए राजीव भट्ट, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी हरिद्वार को नोडल अधिकारी नामित किया है।
यह आदेश भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राकृतिक गैस आपूर्ति विनिमय आदेश दिनांक 13 मार्च, 2026 के अनुपालन में जारी किया गया है। नोडल अधिकारी का कार्य गैस आपूर्ति और वितरण की निगरानी करना और किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान करना होगा।
नोडल अधिकारी के संपर्क नंबर हैं। राजीव भट्ट, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी हरिद्वार, 9412029743। मै. भागीरथी गैस सर्विस का संपर्क नंबर है: 9412668427।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने से जुड़ी गैस एजेंसियों का निरंतर अनुश्रवण करें और आपदा कंट्रोल रूम में गैस आपूर्ति/वितरण की अद्यतन सूचना उपलब्ध कराएं।

