Breaking
15 Sep 2026, Tue

एचईसी कॉलेज में बीएससी (ऑनर्स) बायोटेक्नोलॉजी का रिजल्ट घोषित

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल द्वारा बीएससी (ऑनर्स) बायोटेक्नोलॉजी पंचम सेमेस्टर का ऑनलाइन रिजल्ट घोषित किया गया है। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीएससी (ऑनर्स) बायोटेक्नोलॉजी पंचम सेमेस्टर की छात्रा गरीमा शर्मा ने 82.13 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, आयशा ने 81.63 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, और अदिति पटेल ने 77.63 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी और प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गरीमा शर्मा की इस उपलब्धि से संस्थान का नाम रोशन हुआ है और हम उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

गरीमा शर्मा ने अपनी सफलता के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि वह अपने शिक्षकों और परिवार के समर्थन के बिना यह हासिल नहीं कर सकती थीं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *