Breaking
31 Jul 2026, Fri

एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का आगाज़ योग और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ। शिविर के दूसरे दिन छात्राओं ने विभिन्न सरकारी जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रति स्थानीय निवासियों को जागरूक किया।

“जन-जागरूकता अभियान की विशेषताएं…

योगाभ्यास एवं गंगा आरती,स्थानीय निवासियों को केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी।प्रधानमंत्री जनधन योजना, नंदा गौरा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी।निर्वाचन पुनरीक्षण के बारे में जानकारी।

“शिक्षिकाओं की जानकारी…

डॉ. पदमावती तनेजा ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना का मुख्य उद्देश्य देश के हर परिवार को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना और उनका खाता खोलना है।डॉ. तनेजा ने जानकारी दी कि उत्तराखंड सरकार की नंदा गौरा योजना बालिकाओं के जन्म से लेकर शिक्षा तक वित्तीय सहायता प्रदान कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है।डॉ. पुनीता शर्मा ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं की उच्च शिक्षा और विवाह के लिए धन संचय का एक सुरक्षित माध्यम है।

“छात्राओं की भूमिका…

तनु, वंशिका, मयूरी, सोनाली, नेहा, वैभवी एवं कंचन ने घर-घर जाकर निवासियों को विस्तार से योजनाओं के लाभ बताए और उनसे इन योजनाओं से जुड़ने का आग्रह किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *