Breaking
7 Jun 2026, Sun

एसएमजेएन कॉलेज में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)एसएमजेएन कॉलेज में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय में बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी., बी.एड, बीसीए, बीबीए, योगा, एम.एससी., एम.बी.ए., एम.ए, एम.कॉम., डिप्लोमा इन मीडिया इत्यादि सैकड़ों विषयों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है।

इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 27 मार्च, 2026 तक विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रो. बत्रा ने बताया कि अगर किसी प्रवेशार्थी को आनलाईन रजिस्ट्रेशन करने में कोई परेशानी होती है तो वह कॉलेज के नवीन कुमार से काउण्टर पर आकर सम्पर्क कर समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

प्रो. बत्रा ने बताया कि अगर कोई छात्र-छात्रा अन्य किसी विश्वविद्यालय से कोई संस्थागत कोर्स कर रहा है, तो यूजीसी के नियमानुसार वह उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में भी किसी अन्य पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर सकता है।

प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि प्रवेशार्थियों को ध्यान रहे कि सभी प्रमाण-पत्र जे.पी.जी. फारमेट में होने अनिवार्य हैं। प्रो. बत्रा ने बताया कि उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रदेश के अतिरिक्त देश के अन्य राज्यों के छात्र-छात्रा भी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. शिवकुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेशार्थी अपना ऑनलाईन आवेदन करते हुए केवल अपना ही मोबाईल / ईमेल अंकित करें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *