Breaking
31 Jul 2026, Fri

उत्तराखंड लेखपाल संघ जिला कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न, नए पदाधिकारी घोषित

देहरादून:(चीफ एडिटर)उत्तराखंड लेखपाल संघ की जनपद देहरादून जिला कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए। चुनाव प्रक्रिया तहसील सदर सभागार में आयोजित की गई, जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक सुन्दर सिंह तोमर एवं मनीष गुप्ता की देखरेख में निष्पक्ष रूप से चुनाव सम्पन्न कराया गया।

“चुनाव के उपरांत निम्नलिखित पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया…

– जिलाध्यक्ष: जयपाल रावत

– जिलामंत्री: दिनेश कुनिमाल

– उपाध्यक्ष: रोहित शाह

– उपाध्यक्ष: मंजू

– संगठन मंत्री: पंकज सिंह रावत

– कोषाध्यक्ष: जगदीश राठौर

– ऑडिटर: कु. शिवानी

कार्यक्रम के दौरान सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पर्यवेक्षकों ने कहा कि नई कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लेखपाल एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *