रूड़की:(जीशान मलिक) विश्व रक्तदाता दिवस के क्रम में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में आज कैसल व्यू होटल, रामनगर, रुड़की में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एनसीसी कैडेट्स व रुड़की शहर के गणमान्य निवासियों द्वारा खबर लिखे जाने तक 88 यूनिट रक्तदान किया जा चुका था और सिलसिला जारी था।इस आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल जगदीश अलमिया, कमान अधिकारी, 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी ने कैडेट्स को रक्तदान के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी की जान बचाने के साथ हृदय रोग का जोखिम कम होता है, नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण बढ़ता है और कैलोरी बर्न होती है। एक बोतल रक्तदान से तीन जानें बचाई जा सकती हैं। डेंगू, मलेरिया के सीजन में रक्त की जरूरत बढ़ेगी।
होटल कैसल व्यू के डायरेक्टर प्रणय प्रताप सिंह ने बताया कि रक्तदान से शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। एक बार रक्तदान करने से 650 कैलोरी तक बर्न होती है क्योंकि शरीर नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण में ऊर्जा खर्च करता है। साथ ही मुफ्त स्वास्थ्य जांच से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का पता चल सकता है।
“सीओ सिटी ने किया रक्तदान, एसपी ग्रामीण ने किया प्रेरित”
शिविर में कैडेट्स का उत्साहवर्धन करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने कैडेट्स को हर तीन माह में रक्तदान के लिए प्रेरित किया। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पधारीं सीओ सिटी ओशिन जोशी ने स्वयं रक्तदान कर कैडेट्स के बीच संदेश प्रसारित किया।शिविर के आयोजन में रुड़की ब्लड सेंटर के संचालक अखिल सैनी व समस्त स्टाफ, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की टीम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम व वाहिनी के प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर रक्तदान शिविर के नोडल अधिकारी ले0 (डॉ) नवीन कुमार, सह नोडल अधिकारी ले0 (डॉ) अपर्णा शर्मा, कैप्टन सुशील कुमार आर्य, सेकंड ऑफिसर अनुज कुमार, सूबेदार मेजर अमर सिंह, एक्स बीएचएम सतेंद्र सिंह, नायक अभिषेक चौधरी, केयरटेकर वंदना चौहान, केयरटेकर प्रियंका प्रजापति, केयरटेकर अर्चना देवी त्यागी व रक्तदान करने वालों में मोहन शर्मा, एसयूओ रजत रावत, कशिश चौहान, ख्वाहिश सिंह आर्या, ऋचा तोमर, नवाजिश आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

