Breaking
22 Sep 2026, Tue

ऑपरेशन प्रहार’ का असर: पिरान कलियर पुलिस ने फरार वारंटी को दबोचा 

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने चोरी व नकबजनी के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में आपराधिक प्रवृत्ति वालों, वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों और संदिग्धों के विरुद्ध कार्रवाई प्रचलित है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने दिनांक 16.06.2026 को कार्रवाई करते हुए वारंटी को दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त साहिब पुत्र अनीश, उम्र 22 वर्ष, निवासी तेल्लीवाला मौहल्ला, थाना पिरान कलियर, जिला हरिद्वार है। माननीय न्यायालय में चोरी/नकबजनी के मामले में दर्ज केस संख्या 1701/2021 धारा 457/380/411 भादवि में अभियुक्त को उपस्थित होने हेतु आदेशिका जारी की गई थी। न्यायालय में उपस्थित न होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे।

गिरफ्तारी वारंट के आधार पर 25.05.2026 से फरार चल रहे उक्त वारंटी को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

“गिरफ्तार अभियुक्त”

नाम साहिब पुत्र अनीश 22 वर्ष पता तेल्लीवाला मौहल्ला, थाना पिरान कलियर, जिला हरिद्वार।वाद संख्या 1701/2021 धारा 457/380/411 भादवि

“पुलिस टीम में शामिल”

1. उ0नि0 पुष्कर सिंह, कोतवाली पिरान कलियर

2. का0 1054 सुनील सिंह, कोतवाली पिरान कलियर ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *