Breaking
21 Jun 2026, Sun

तत्परता की मिसाल बनी कलियर पुलिस, सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने किया सम्मानित

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)कलियर थाना क्षेत्र के दरगाह परिसर से 7 जून को सात माह की मासूम बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पिरान कलियर पुलिस ने महज चार दिनों के भीतर इस केस का सफल खुलासा कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने बच्ची का अपहरण भीख मंगवाने में इस्तेमाल करने की नीयत से किया था। बच्ची के अचानक लापता होने से परिवार में कोहराम मच गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। आसपास के क्षेत्रों सहित विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने अपहरणकर्ता तक पहुंच बनाई और चार दिनों के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।सम्मान समारोह में मोहम्मद इंतजार प्रधान ने कहा कि पुलिस ने जिस तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है, वह समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। मासूम बच्ची को सुरक्षित बरामद कर पुलिस ने न केवल परिवार की खुशियां लौटाई हैं, बल्कि जनता का विश्वास भी मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के अच्छे कार्यों को समाज के सामने लाना और उनका सम्मान करना जरूरी है, ताकि पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़े और वे इसी प्रकार जनसेवा में समर्पित होकर कार्य करते रहें।

समय रहते पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।पुलिस के इस उत्कृष्ट कार्य से प्रभावित होकर वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इंतजार प्रधान पीरपुरा एवं सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने पिरान कलियर कोतवाली पुलिस टीम को सम्मानित किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक सीओ दिव्येश उपाध्याय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, शहजाद अली, विशाखा राठौर सहित पूरी पुलिस टीम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *