Breaking
21 Jun 2026, Sun

राम मंदिर चंदा प्रकरण: वरिष्ठ अधिवक्ता ने की CBI जांच की मांग, PM को भेजा ज्ञापन

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता (डॉ.) अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु प्राप्त दानराशि एवं चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है।

ज्ञापन में डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का केंद्र है तथा मंदिर निर्माण के लिए हिन्दू समाज ने लगभग पांच सौ वर्षों तक संघर्ष किया। देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मंदिर निर्माण हेतु दान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि दानराशि अथवा चढ़ावे के प्रबंधन में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो यह केवल वित्तीय अनियमितता का विषय नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं एवं विश्वास से जुड़ा गंभीर मामला है।

ज्ञापन में मंदिर ट्रस्ट अथवा उससे जुड़े व्यक्तियों और कर्मचारियों की दानराशि, नकदी, स्वर्ण, रजत एवं अन्य संपत्तियों तक पहुंच, सुरक्षा व्यवस्था तथा निगरानी प्रणाली की भी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, किंतु मामले की गंभीरता, व्यापकता तथा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए केवल SIT जांच पर्याप्त नहीं है। उन्होंने पूरे प्रकरण की CBI से स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच कराए जाने तथा दानराशि एवं चढ़ावे का विशेष फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *