Breaking
6 Jun 2026, Sat

“उर्स ए साजिदी की बड़ी रोशनी बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाई गई,अकीदत के नजराने किए गए पेश”

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)थाना पिरान कलियर कलियर शरीफ में चल रहे “उर्स ए साजिदी” की आज बड़ी रोशनी बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाई गई।आपको बताते चले कि हिंदुस्तान की एक अज़ीम शख्सियत,(पैगंबर साहब के वंशज) नबी की आल,अली के लाल, बगदाद वाले बड़े पीर साहब के शहज़ादे “हुज़ूर सय्यद साजिद अली मियां साबरी साहब क़िब्ला” का पहला उर्स मुबारक उनके शहज़ादो “हुज़ूर सय्यद मख़दूम अली मियां”और “हुज़ूर सय्यद क़ाअब अली मियां साहब”की सरपरस्ती से कलियर शरीफ मे चल रहा है।

जिसमें देश के कोने_कोने आपके मुरीदैन शिरकत कर रहे है। 22 अक्टूबर को संदल शरीफ और परचम कुशाई की रस्म अदा की गई और और 23 अक्टूबर को बड़ी रोशनी कुल शरीफ और साबिर पाक के रोजा ए मुबारक में चादर पोशी के बाद साबरी बुलंद दरवाजे से ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस से चादर लेकर हजरत सय्यद साजिद मियां के रोजा ए मुबारक में पेश की गई। और देश के कोने_कोने से आए आलिमों ने कलाम पाक की तिलावते की मुबारक को खिराजे अकीदत पेश की।

इस उर्स को अंतरराष्ट्रीय आदाब,कायदे और तोर तरीकों के साथ मनाया जा रहा है, यही वजह है कि दुनिया भर से इस उर्स में अलग अलग शहरों से मुरीदेन,मुहिब्बेंन,आशिकाने एहले बैत खलीफा,शहर क़ाज़ी,मस्जिद इमाम, हाफ़िज़ ओ कारी,आलिमों किराम इंटरनेशनल नात खा ने तशरीफ़ लाकर शिरकत की।वहीं 24 अक्टूबर को हज़रत के खलीफाओं की गुलपोशी के साथ उर्स अपने आखरी ईखतिताम पर पहुंचेगा उर्स में तशरीफ़ लाए सभी मेहमान साबरी साजिदी रूहानी फैज़ से मुरादे पा रहे है। और दुआ हासिल कर रहे।

इस मौके पर अल मखदूम साबरी साजिदी फाउंडेशन कलियर शरीफ उत्तराखंड के सदर हाजी इसहाक अली साबरी, सय्यद सलीम मियां साबरी(रामपुर) सय्यद फ़ैमीद मियां साबरी (रामपुर) हाजी अशरफ साबरी (इंदौर) हाजी याकूब साबरी(हैदराबाद) हाजी सुहेल साबरी(मुम्बई)हाजी अय्यूब खान साबरी(मुम्बई)हाजी शकील साबरी(मुम्बई)इंजीनियर अब्दुल हमीद साबरी(मुम्बई) शाहिद अली साबरी( मुम्बई) हाजी खालिद साबरी(पिरान कलियर) इरफान अली साबरी जर्नालिस्ट,सहित अलग अलग शहरों से मुरीदेंन व मुहिब्बेंन ने शिरकत की और फैज हासिल किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *