Breaking
5 Jun 2026, Fri

लग्जरी बस में आग लगने से 25 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, कई लोगों ने कूदकर बचाई जान

हैदराबाद:(जीशान मलिक) बेंगलुरु बस हादसे को लेकर दु:खद खबर सामने आई है। बस में बैठे 25 यात्रियों की आग से झुलसकर मौत हो गई। वहीं कई यात्रियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। उनमें से कई लोग गंभीर रूप से घायल है।

आंध्र प्रदेश में कर्नूल में बाइक से टक्कर के बाद प्राइवेट लग्जरी बस में भीषण आग लग गई है। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी कि हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 25 लोगों की मौत की खबर है। बस कावेरी ट्रैवल्स की बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीमें और पुलिस मौके पर अभी भी मौजूद है।

25 जिंदा जले, शवों की नहीं हो रही शिनाख्त_

NH-44 पर जाते समय बस और बाइक में टक्कर हुई। टकराने के बाद बाइक बस के नीचे घुस गई और फ्यूल टैंक से टकरा गई। इससे बस में तुरंत आग लग गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इनमें से लगभग 25 जिंदा जल गए। पुलिस ने बताया कि कई शव पूरी तरह जल चुके हैं,जिससे उनकी पहचान करना बड़ा मुश्किल हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक_

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। पीएम मोदी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *