Breaking
30 Jul 2026, Thu

भोजपुरी समाज कल्याण समिति द्वारा की गई महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) बृहस्पतिवार कोभोजपुरी समाज कल्याण समिति द्वारा समुदाय केंद्र सेक्टर 4 में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस गोष्ठी में भोजपुरी समाज के सैकड़ो पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। भोजपुरी समाज कल्याण समिति के संरक्षक रामयश सिंह पूर्व विधायक एवं एमएलसी हरिद्वार ने उत्तराखंड सरकार से की मांग।

आगामी 27/10/2025 को होने वाली छठ पूजा, जो की भोजपुरी समाज के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है। जिसमें बिहार पूर्वांचल तथा यूपी के बहुत बड़े क्षेत्र के रहने वाले लोग जो अब पूरे भारत में रहते हैं उत्तराखंड में भी भोजपुरी समाज के लोगों की संख्या कई लाखों में है।

वह इस पर्व को बड़े धूमधाम से मानते हैं। इस पर्व के लिए भोजपुरी समाज के लोग निर्जला व्रत करते हैं,तथा संध्याकालीन तथा प्रातः कालीन नदी, तालाबों के ठंडे पानी में कई घंटे खड़े होकर भगवान सूर्य देव की आराधना करते हैं। जिसके लिए वह कई दिनों पहले से इसकी तैयारी में लगे रहते हैं। इस कारण से भोजपुरी समाज के लोगों के लिए यह पर्व अति महत्वपूर्ण है इसके लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड को एक ज्ञापन देकर भोजपुरी समाज के लोगों ने एकजुट होकर मांग उठाई है कि आगामी 27/10/2025 को छठ पूजा के उपलक्ष में अन्य राज्यों की भांति उत्तराखंड सरकार द्वारा भी सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा होनी चाहिए,ताकि भोजपुरी समाज के लोग इस पर्व को धूमधाम से मना सके।

इस गोष्ठी में बीके राय,विकास सिंह, मनोज माझी, मारकंडेय सिंह, सुशील त्रिपाठी, बी जी शुक्ला,अनीश कुमार, तरुण शुक्ला, उमेश पाठक, अशोक कुमार सिंह सतेंद्र प्रताप सिंह, संदीप शुक्ला, एसपी मौर्य, नेपाल गुप्ता, हरिहर प्रसाद हरीश साहू, दीपक राय, प्रहलाद चौहान, प्रेम शंकर ठाकुर, अनिल यादव, नवीन कुमार, इंद्रजीत यादव ज्ञान प्रकाश सिंह, कमलेश राय, विजय कुमार यादव, विजय कुमार यादव रामचंद्र यादव रूपेश विश्वकर्मा मनोज राय संजय कुमार सिंह आदि ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *