Breaking
5 Jun 2026, Fri

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा: साइकिल और बाइक पर ढोई जा रहीं कॉपियां, गोपनीयता पर खतरा

उत्तरप्रदेश:(जीशान मलिक) उत्तरप्रदेश प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं कहीं बाइक तो कहीं साइकिल से संकलन केंद्र तक पहुंचाई जा रहीं हैं। जिम्मेदारों की इस लापरवाही से परीक्षा की गोपनीयता भंग होने की आशंका है।

समाचार एजेंसी की पड़ताल में यह खुलासा हुआ है कि उत्तर पुस्तिकाओं का परिवहन बेहद असुरक्षित और लापरवाह तरीके से हो रहा है। शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा समाप्त होते ही पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए संकलन केंद्र के बाहर सुरक्षा मानक तार-तार नजर आए। दोपहर 12:24 बजे दो युवक एक स्कूटी पर उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल लादकर पहुंचे। इसके कुछ ही मिनट बाद दो अन्य लोग साइकिल के पीछे कॉपियों का बंडल लादकर संकलन केंद्र में दाखिल हुए।

बोर्ड का निर्देश

बोर्ड का स्पष्ट निर्देश है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र व्यवस्थापकों की यह जिम्मेदारी होगी कि वह उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों को पुलिस सुरक्षा के बीच केवल चार पहिया वाहनों से ही मुख्य संकलन केंद्र तक पहुंचाएंगे। यह व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि कॉपियों से रास्ते में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ आदि की गुंजाइश न रहे।

लापरवाही की वजह

केंद्र व्यवस्थापकों की लापरवाही की वजह से करीब 50 फीसदी केंद्रों ने इसे ताक पर रख दिया है। शिक्षक और कर्मचारी बिना किसी पुलिसकर्मी के ही कॉपियां लेकर केंद्र पहुंच रहे हैं। कुछ शिक्षक बाइक पर ही पुलिसकर्मी के साथ कॉपियां ले जाते दिखे।

डीआईओएस का बयान…

डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि सभी केंद्रों को पहले ही इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं। लगातार निरीक्षण भी किया जा रहा है। इस मामले को दिखवाया जाएगा और संबंधित की जवाबदेही भी तय की जाएंगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *