
देहरादून/पिथौरागढ़:(जीशान मलिक)आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक होने वाली आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को समय पर और आपसी समन्वय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि मैराथन के दौरान धावकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधा सबसे अहम है, इसमें कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मैराथन मार्ग पर पर्याप्त संख्या में डॉक्टर और एंबुलेंस तैनात रहेंगे, जगह-जगह मेडिकल सहायता केंद्र, स्नैक्स और हाइड्रेशन प्वाइंट बनाए जाएंगे। सभी प्वाइंट की स्पष्ट मार्किंग करने को कहा गया है ताकि धावकों को आसानी से जानकारी मिल सके।
उन्होंने कहा कि मैराथन मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित सुचारू रखा जाए। रास्ते में पड़े मलबे, पत्थर या अन्य अवरोधों को समय से हटाया जाए। आयोजन स्थल पर ठहरने, टेंट, बैठने, शौचालय, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं के भी पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

