अजीतपुर:(चीफ एडिटर)ग्राम अजीतपुर में चल रही भव्य रामलीला के अंतर्गत मंगलवार को निकली राम बारात का अद्वितीय स्वागत देखने को मिला। गाँव के ग्राम प्रधान, जो स्वयं निषाद राज के वंशज हैं, ने भगवान श्रीराम के चरण धोकर उनका ससम्मान स्वागत किया।
ग्राम प्रधान ने इस अवसर पर भावुक होते हुए कहा कि जैसे उनके पूर्वज निषाद राज ने त्रेतायुग में भगवान श्रीराम को अपनी नौका में बैठाकर गंगा पार कराई थी, वैसे ही आज इस परंपरा को दोहराने का अवसर उन्हें प्राप्त हुआ।
उन्होंने इसे अपने जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण बताया और कहा कि यह केवल स्वागत का प्रतीक नहीं, बल्कि सम्पूर्ण गाँव के लिए दिव्य आशीर्वाद है।
गाँववासियों ने भी इस अद्वितीय दृश्य को देखकर स्वयं को धन्य महसूस किया और पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।

