Breaking
6 Jun 2026, Sat

“CBSE Board Exam 2026: 10वीं 12 वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी, सीबीएसई ने जारी की डेटशीट”

दिल्ली:(जीशान मलिक)केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संभावित तिथि की घोषणा कर दी है। बता दें कि, परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाए 9 मार्च को समाप्त होंगी जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाए 9 अप्रैल, 2026 को समाप्त होने की बात कही गई है। सीबीएसई ने अपनी संभावति डेटशीट में कहा है कि, कक्षा 10वीं में दो बोर्ड परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं का दूसरा चरण 15 मई से शुरू होगा और 1 जून, 2026 को समाप्त होगा।

परीक्षा के पहले और आखिरी विषय भी जानें_

कक्षा 10 की परीक्षाएं गणित मानक और मूल विषय की परीक्षाओं के साथ शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 17 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं भाषा और संगीत की परीक्षाओं के साथ समाप्त होंगी। जबकि कक्षा 12वीं या वरिष्ठ विद्यालय की परीक्षाएं 17 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जैव प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और आशुलिपि (अंग्रेजी और हिंदी) से शुरू होकर संस्कृत, डेटा विज्ञान और मल्टीमीडिया के साथ समाप्त होंगी।

अस्थायी डेटशीट जारी

सीबीएसई के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, ‘2026 में, भारत और विदेशों के 26 देशों से कक्षा 10 और 12 में 204 विषयों में लगभग 45 लाख उम्मीदवारों के उपस्थित होने की उम्मीद है।’ इसमें आगे कहा गया है कि वर्तमान डेटशीट प्रकृति में अस्थायी है और स्कूलों द्वारा उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रस्तुत करने पर अंतिम कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *