Breaking
6 Jun 2026, Sat

“UKSSSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड खालिद मलिक गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर”

हरिद्वार:(जीशान मलिक)हरिद्वार और देहरादून पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी।लंबे समय से फरार चल रहे UKSSSC पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी खालिद को आखिरकार पुलिस ने हरिद्वार से दबोच लिया। आपको बता दे कि गिरफ्तारी के बाद खालिद को हरिद्वार लाया गया जहां देहरादून एसएसपी अजय सिंह हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल और जांच टीम ने उससे लंबी पूछताछ की और फिर आरोपी को में देहरादून पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार के खिलाफ भी अनुचित साधन निवारण अधिनियम के तहत रायपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।

कैसे लीक हुआ था पेपर?

21 सितंबर को प्रदेश के 445 परीक्षा केंद्रों पर भर्ती परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद प्रश्न पत्र से जुड़े स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। बेरोजगार संघ ने इसे पेपर लीक बताते हुए सचिवालय कूच किया और सीबीआई जांच की मांग उठाई। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने प्रेसवार्ता कर कहा था—जैमर होने के बावजूद प्रश्नपत्र कैसे बाहर गए, यह चौंकाने वाला है। उन्होंने दावा किया कि पूरा पेपर नहीं बल्कि तीन पन्ने बाहर आए थे। महिला प्रोफेसर ने पूछताछ में बताया कि उसे खालिद ने प्रश्न भेजकर जवाब मांगे थे। उसने वह प्रश्न बॉबी पंवार को भी भेजे, लेकिन पंवार ने पुलिस को देने से मना कर दिया।एक ही अभ्यर्थी ने भरे चार फॉर्म हर फॉर्म में अलग जानकारी।

नकल की ‘सेटिंग के लिए खेला था खेल

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी खालिद ने एक ही परीक्षा के लिए चार अलग-अलग पहचान के साथ आवेदन किए। इन आवेदनों में पिता का नाम, मोबाइल नंबर और यहां तक कि फोटोग्राफ भी अलग-अलग लगाए गए थे। यह खुलासा आयोग ने अपनी आंतरिक जांच में किया है। माना जा रहा है कि खालिद ने नकल की सेटिंग वाले परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए यह चाल चली थी।

चार फॉर्म ने खोली पोल

आयोग के सचिव एसके बर्नवाल ने बताया कि खालिद की जांच में सामने आया कि उसने एक ही परीक्षा के लिए चार अलग-अलग आवेदन किए थे। हर फॉर्म में दी गई जानकारी बदल-बदलकर भरी गई थी। पूछताछ में खालिद की बहन हिना ने भी स्वीकार किया कि खालिद ने घर में कहा था—कई फॉर्म भरने का मकसद यह था कि वह उसी केंद्र पर परीक्षा दे जहां नकल की पूरी सेटिंग हो।

11.30 बजे लीक हुआ पेपर

रविवार 21 सितंबर को सुबह 11 बजे प्रदेशभर के 445 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। लेकिन परीक्षा शुरू होने के महज आधे घंटे बाद ही 11.30 बजे पेपर बाहर लीक हो गया। इसके बाद से ही पूरे राज्य में हड़कंप मच गया और अभ्यर्थियों ने विरोध-प्रदर्शन तेज कर दिए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *