बुग्गावाला:(चीफ एडिटर)ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की कड़ी में सोमवार को बुग्गावाला क्षेत्र को नई सड़क की सौगात मिली। विधायक इंजी. रवि बहादुर ने लगभग 61 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बुग्गावाला से बदीवाला तक की सड़क का शुभारंभ कराया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। खास बात यह रही कि विधायक रवि बहादुर ने सादगी का परिचय देते हुए स्वयं उद्घाटन न कराकर क्षेत्र के नागरिकों से ही सड़क का उद्घाटन करवाया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। खादर से लेकर घाड़ क्षेत्र तक विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि तीन साल के कार्यकाल में जितना विकास हुआ है, वह पिछले 15 वर्षों से कहीं अधिक है। आने वाले समय में भी कई बड़ी योजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।
कार्यक्रम में कमलजीत सिंह प्रधान, शुभम चौहान प्रधान, मिथुन राठौड़, अशोक सैनी, सुमित सैनी, मोहित सैनी, अमित, मुन्नीलाल, आदेश कटारिया, सागर, रामचंद्र मुखिया, सरदार राम सिंह, मांगेराम कम्बोज, राहुल राठौड़, रमेश राठौड़, संजीव कम्बोज, सुमित कम्बोज सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

