Breaking
5 Jun 2026, Fri

सेवासेतु फाउंडेशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले पुलिस अधिकारी, दिया वृक्ष संरक्षण का संदेश

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) धनौरी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेवासेतु फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के तहत धनौरी चौकी, शहीद स्मारक स्व. सोनित कुमार सैनी तथा थाना प्रांगण पिरान कलियर में पौधे लगाए गए।

इस आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी कोतवाली कलियर दिव्येश उपाध्याय एवं SSI राजेश बिष्ट की उपस्थिति रही। धनौरी चौकी प्रभारी SI पुष्कर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल अमित कुमार और सब कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

सेवासेतु फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार एवं सचिव निधि के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में सदस्य धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार तथा स्वयंसेवी तरुण, अंशिका, अंश, दीपक, राहुल सैनी एवं अभय शामिल रहे। डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनकी देखभाल से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं।

सैनी महापंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी एवं प्रदेश महासचिव शिवकुमार सैनी ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *