Breaking
30 Jul 2026, Thu

VB RAM G जनजागरण अभियान के तहत गांव में किया चौपाल का आयोजन

झबरेड़ा/रुड़की:(जीशान मलिक) रविवार को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट (VB RAM G)” जनजागरण अभियान के अंतर्गत रविवार को झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ठितकी कयायतपुर ग्राम में गांव चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीण जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना, उन्हें रोजगार व आजीविका के नए अवसरों के प्रति जागरूक करना तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी उपस्थित रहीं। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह तथा VB G RAM G योजना के प्रदेश संयोजक देशराज करनवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने VB G RAM G योजना के महत्व, उद्देश्य और इसके दूरगामी लाभों पर विस्तार से अपने विचार रखे।राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव मजबूत होंगे और ग्रामीण युवा, किसान, महिलाएं और श्रमिक आत्मनिर्भर बनेंगे। VB RAM G अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना और स्थानीय संसाधनों के माध्यम से आजीविका के नए साधन विकसित करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को इस मिशन के साथ जोड़कर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी से चलने वाला जन-आंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें, पात्र लाभार्थियों को जोड़ें और हर जरूरतमंद तक सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संगठन की सक्रियता और जनता के सहयोग से ही इस अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

VB G RAM G योजना के प्रदेश संयोजक देशराज करनवाल ने कहा कि इस मिशन के माध्यम से कौशल विकास, कृषि आधारित उद्योग, लघु एवं कुटीर उद्योग, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पलायन पर भी रोक लगेगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़, जिला मंत्री सचिन झबरेडी, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुदेश चौधरी, सतविंदर प्रधान,जितेंद्र सिंह, आदित्य बृजवाल, वैजन्ती माला, मंडल अध्यक्ष आदेश कुमार, गुरजिंदर सिंह , अंकित गौतम,कुलदीप सिंह, सुरेश चौधरी, अमीलाल वाल्मीकि सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक नेपाल सिंह ने किया। चौपाल में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिनके समाधान का आश्वासन अतिथियों द्वारा दिया गया। अंत में सभी उपस्थितजनों ने संकल्प लिया कि VB RAM G जनजागरण अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाएगा और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *