हरिद्वार में वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
हरिद्वार, 22 मई 2025 भगवा सनातन टाइम्स
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने उत्तराखंड सरकार द्वारा रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने के विरोध में बुधवार से स्टेडियम गेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने इसे देश की बेटियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों का अपमान बताया।

धरने को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि वंदना कटारिया का नाम हटाना केवल हरिद्वार ही नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस निर्णय का हर स्तर पर विरोध करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग अध्यक्ष मदन लाल और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार के इस फैसले से “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा केवल दिखावा साबित हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक यह आदेश वापस नहीं लिया जाता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और राजबीर सिंह ने इसे राष्ट्रीय खिलाड़ी का अपमान बताते हुए कहा कि सरकार की इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक और वरिष्ठ नेता तीर्थ पाल रवि ने इसे भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का प्रतीक करार दिया।
एनएसयूआई अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार नाम बदलकर राष्ट्रीय विभूतियों का अपमान कर रही है।

धरने में बीएस तेजियान, कैलाश प्रधान, अमित नौटियाल, लव चौहान, सीपी सिंह, दिनेश कुमार, पुनीत कुमार, मनीराम बागड़ी, लक्ष्य चौहान, ईसम सिंह, रिजवान, निजाम पठान, अज्जू खान, गजे सिंह, अमर भारद्वाज, अक्षय नागपाल, भूपेंद्र वशिष्ठ, मृत्युंजय पाण्डेय, अभिषेक शर्मा, रिषभ वशिष्ठ, शुभम जोशी, शानू गिरी, एलएस रावत, अरुण चौहान, सुनील चौहान, राव बिलावल, राव कासिफ, शक्ति कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम पुनः बहाल नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
