Breaking
5 Jun 2026, Fri

SIR से पहले कांग्रेस का एलान: एक भी फर्जी वोट लिस्ट में नहीं जुड़ने देंगे, 206 बूथों पर टीम सतर्क

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) 8 जून से शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर 26 भेल रानीपुर विधानसभा के 206 बूथों के BLA-2 कार्यकर्ताओं का ट्रेनिंग प्रोग्राम शनिवार सायं 5:00 बजे इंटक ऑफिस, सेक्टर-3 भेल हरिद्वार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन तीनों ब्लॉक अध्यक्ष- यशवंत सैनी ज्वालापुर, मोहन राणा शिवालिक नगर और राकेश चौहान बहादराबाद ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिद्वार लोकसभा पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र रावत, हरिद्वार ग्रामीण जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, रानीपुर विधानसभा के BLA-1 बी एस तेजियन, विधानसभा प्रभारी रवीश भाटिजा, पूर्व प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश प्रधान मौजूद रहे। सभी नेताओं ने SIR के दौरान सतर्कता बरतने पर जोर दिया। 

ट्रेनर अंकित चौहान ने सभी BLA-2 को SIR के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह हर सही वोटर का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाना है और किसी भी गलत/फर्जी वोट को लिस्ट में शामिल नहीं होने देना है। फॉर्म-3, फॉर्म-4, फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 को किन परिस्थितियों में भरा जाना है, इस पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम के अंत में सभी BLA-2 कार्यकर्ताओं ने एकमत से संकल्प लिया कि इस बार किसी भी तरह के फर्जी वोट को लिस्ट में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि “फर्जी वोट के बल पर ही भाजपा जीतने का प्रयास करती थी, यही उनका आधार था। इस बार किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने देंगे। हम सब अपने-अपने बूथ पर पूरी टीम के साथ सतर्क रहकर कार्य करेंगे।”

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *