हरिद्वार:(चीफ एडिटर) नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड संख्या-13 के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर क्षेत्रवासियों को नई सौगात देते हुए आधुनिक पार्क का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि यह पार्क क्षेत्रवासियों के लिए सुंदर, स्वच्छ एवं आधुनिक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया गया है। इससे बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजन, स्वास्थ्य एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन में नगरों-कस्बों में आधारभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। शिवालिक नगर में भी सड़क, नाली, पार्क, प्रकाश व्यवस्था समेत जनहित के कार्यों को प्राथमिकता पर कराया जा रहा है। राजीव शर्मा ने बताया कि नवोदय नगर के रजत जयंती वर्ष पर यह पार्क सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह सामाजिक समरसता और सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास से विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। भविष्य में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों ने पार्क निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार जताया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, प्रवीण शर्मा, वतन वर्मा, आशीष शर्मा, हुकुमचंद कौशिक, तरुण डबास, रामनिवास गुर्जर, अवधेश राय, मुकेश रावत, प्रवीण चमोली, संदीप मैठानी, भानु प्रताप, प्रदीप चंदेल, संचित डागर, बलवंत रावत, रोशन खान, रतन मनी भट्ट, श्वेता सिंह, दीपा सिंह, बिना कोटनाला, कमला शर्मा, शैलेश कुमार, कुलदीप कुमार, नीरज प्रेमी, मनोज मिश्रा, रवि वर्मा, आदित्य मलिक, गौरव गुर्जर, वेदांत चौहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

