Breaking
21 Sep 2026, Mon

जनहित से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने EO को लगाई फटकार, सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार:(जीशान मलिक) भाजपा सरकार की जनहित प्राथमिकताओं को दरकिनार करने पर सख्त रुख अपनाते हुए नगरपालिका में नामित सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने शिवालिकनगर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) तारिक खान से मुलाकात की। उन्होंने वार्ड संख्या 12 और वार्ड 13 में लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के लिए ज्ञापन सौंपा।अतुल वशिष्ठ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ‘अंत्योदय’ और ‘जनहित’ को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रही है, इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर अधिकारी ढुलमुल रवैया अपनाए हुए हैं। वार्ड 12 और 13 के निवासी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि वार्डों में सड़कों, नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही। मानसून से पहले नालों की मुकम्मल सफाई न होने से सड़कों पर गंदा पानी जमा हो रहा है। अधिकतर स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगी नहीं हैं और जहां लगी हैं उनमें भी कई खराब हैं, जिससे रात में आमजन की सुरक्षा को खतरा है।अधिशासी अधिकारी तारिक खान ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए माना कि जनहित के कार्यों में लापरवाही अक्षम्य है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वार्ड 12 और 13 की समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत विशेष टीम भेजी जाएगी। सभी विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता पर तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

अतुल वशिष्ठ ने EO से कहा कि भाजपा सरकार की जनहित की मूलभूत आवश्यकताओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारें। जनता की परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *