पिरान कलियर:(जीशान मलिक)“नशा मुक्त देवभूमि-2026” और “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पिरान कलियर पुलिस ने 2.416 किलो अवैध गांजे के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चल रहे अभियान के तहत 01 जून 2026 को पिरान कलियर पुलिस टीम ने मुकर्रबपुर में सरकारी स्कूल के पास चेकिंग के दौरान मुन्तियाज पुत्र मौ. ताहिर को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से धरमपुर सरोवगी, थाना कोतवाली देवबंद, जिला सहारनपुर का रहने वाला है और फिलहाल मुकर्रबपुर पिरान कलियर में रह रहा था। उम्र 35 वर्ष है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मजदूरी करता है। दैनिक खर्चों की पूर्ति और ज्यादा पैसे कमाने के लालच में गांजा तस्करी करने लगा। वह गांजा रुड़की से लाकर कलियर में इकट्ठा करता था। फिर बाबा वेशधारी लोगों और नशे के आदी व्यक्तियों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में उनकी जरूरत के हिसाब से मुनाफे पर बेचता था।आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में मु.अ.सं. 118/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, उ.नि. विनोद कुमार गोला, हे.का. सोनू कुमार, हे.का. इसरार और होमगार्ड अंकित कुमार शामिल रहे।

