Breaking
2 Nov 2026, Mon

SDRF का 7 दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण सम्पन्न, 46 युवाओं को मिली आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग

देहरादून:(जीशान मलिक)SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में 26 अक्टूबर से चल रहा युवा आपदा मित्रों का बेसिक आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शनिवार को सम्पन्न हो गया।सेनानायक SDRF के निर्देशन में आयोजित एक सप्ताह के प्रशिक्षण में कुल 46 युवा आपदा मित्रों ने भाग लिया, जिनमें 39 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल थीं। SDRF के प्रशिक्षित जवानों ने युवाओं को आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार, सर्च एंड रेस्क्यू तकनीक और राहत कार्यों का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आपदा के प्रति जागरूक कर उन्हें अपने क्षेत्र में प्राथमिक सहायता के लिए तैयार करना है, ताकि आपदा के समय जनहानि को कम किया जा सके। भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहेंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *