Breaking
29 Oct 2026, Thu

40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में पेट्रोल पंप गार्ड रूम का लोकार्पण

40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में पेट्रोल पंप गार्ड रूम का लोकार्पण

हरिद्वार, 27 मई 2025 ,भगवा सनातन टाइम्स

40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार परिसर में नवनिर्मित पेट्रोल पंप गार्ड रूम का उद्घाटन गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि सेनानायक तृप्ति भट्ट, आईपीएस रहीं, जिन्होंने अपने कर-कमलों द्वारा गार्ड रूम का उद्घाटन किया।

इस विशेष अवसर पर सहायक सेनानायक राकेश सिंह रावत, दीपेंद्र सिंह, शिविरपाल आदेश कुमार तथा सूबेदार मेजर विक्रम भंडारी समेत अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

समस्त स्टाफ एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता ने समारोह को सफल एवं यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने नव-निर्मित सुविधा की सराहना की और इसे बल की संचालन क्षमता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *