“मिशन सड़क सुरक्षा” के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बनाया सेल्फी प्वाइंट, लोगों को किया जागरूक
मुरादाबाद,आलम अंसारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में संचालित “मिशन सड़क सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अनोखी पहल करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर पुलिस द्वारा एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया, जहां स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक तस्वीरें खिंचवाईं। पुलिस कर्मियों ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई और हेलमेट, सीट बेल्ट तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने पर जोर दिया।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे न केवल स्वयं यातायात नियमों का पालन करें, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित हो सके।
इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे सड़क सुरक्षा जागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

