Breaking
6 Oct 2026, Tue

KLDAV में पहला झटका ABVP को, NSUI की अंजलि शर्मा बनीं निर्विरोध कोषाध्यक्ष

रुड़की:(रागिब नसीम) केएलडीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में मतदान से पहले ही NSUI ने बढ़त बना ली है। कोषाध्यक्ष पद पर ABVP प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने से NSUI की प्रत्याशी अंजलि शर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दी गई हैं।कन्हैयालाल डीएवी पीजी कॉलेज को रुड़की का सबसे बड़ा और राजनीतिक रूप से सबसे संवेदनशील कॉलेज माना जाता है। दो दिन पहले ही ABVP और NSUI ने अपने-अपने पैनल के 6-6 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। 24 सितंबर को नामांकन के बाद शुक्रवार को स्क्रूटनी में ABVP की कोषाध्यक्ष प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया।

अंजलि शर्मा के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा होते ही NSUI और कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल बन गया। NSUI कार्यकर्ताओं ने अंजलि का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मुंह मीठा कराया।इस मौके पर NSUI जिलाध्यक्ष मनीष परमार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, प्रदेश सचिव प्रणय प्रताप सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कॉलेज में 29 सितंबर को मतदान होना है। एक पद पर निर्विरोध जीत के बाद NSUI का हौसला बुलंद है, वहीं शेष 5 पदों के लिए दोनों छात्र संगठनों ने प्रचार तेज कर दिया है। कॉलेज परिसर में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं, अंतिम फैसला 29 सितंबर को मतगणना के बाद ही होगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *