Breaking
30 Jul 2026, Thu

मुरादाबाद कांवड़ यात्रा 2025: CCTV कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी, जानिए पुलिस की पूरी प्लानिंग

मुरादाबाद, आलम अंसारी/जुनैद खान,भगवा सनातन टाइम्स

श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर मुरादाबाद पुलिस और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आगामी 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर पहले से ही सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं, जिससे यात्रा के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मार्गों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष पुलिस इंतजाम किए गए हैं।

 

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया जाएगा और मार्गों को भी आवश्यकतानुसार डिवाइड किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो और श्रद्धालुओं की यात्रा निर्विघ्न संपन्न हो।

पुलिस कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके। प्रशासन की कोशिश है कि इस बार की कांवड़ यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *