Breaking
2 Aug 2026, Sun

Hec के 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर में रक्तदान कैम्प आयोजित

Hec के 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर में रक्तदान कैम्प आयोजित

हरिद्वार,मनन ढींगरा

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की एनएसएस यूनिट द्वारा ग्राम कटारपुर में आयोजित 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर के छठे दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हरिद्वार रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. नरेश चौधरी के निर्देशानुसार यह शिविर संचालित किया गया, जिसमें उप-जिला चिकित्सालय, रक्त केंद्र, रुड़की से डॉ. रजत सैनी और उनकी टीम ने सेवाएं प्रदान कीं।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने जानकारी दी कि रक्तदान के लिए 110 व्यक्तियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से लगभग 30 ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों के साथ कॉलेज के शिक्षक उमराव सिंह, रमाकांत पाल, अश्विनी, राहुल सिंह, उत्कर्ष, वंदना सैनी आदि ने भी रक्तदान किया।

संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए स्वयंसेवियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डीन (एकेडमिक) डॉ. तृप्ति अग्रवाल, मीनाक्षी सिंघल, अशोक कुमार, विशाखा, डॉ. गौरव हटवाल, सपना सकलानी, रितु मोदी सहित कई शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *