Breaking
31 Jul 2026, Fri

Dps Ranipur में 33वीं अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रानीपुर में शनिवार, 06 दिसंबर 2025 को 33वीं अन्तर्विद्यालयी आशुचित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। हरिद्वार और आसपास के 21 विद्यालयों से लगभग 1000 विद्यार्थियों ने भाग लेकर आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया।

कला के रंगों से सजा डीपीएस रानीपुर परिसर आज का भारतीय परिवेश निरंतर बदल रहा है और बच्चों की कल्पनाशक्ति भी तेजी से विस्तारित हो रही है। इसी रचनात्मक उड़ान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने पार्क में एक दिन, मेरे पालतू जानवर, यदि मैं जानवरों से बात कर सकता, मेरी सबसे अच्छी मित्र, भारत 2040: मेरा विज़न, मेरे शहर का बदलता स्वरूप, भारत की सांस्कृतिक विरासत, हरिद्वार–जहां आध्यात्मिकता गंगा से मिलती है जैसे विषयों पर अपनी कल्पना को रंगों के माध्यम से कागज़ पर उतारा।

किसी ने हरिद्वार का ओम घाट चित्रित किया तो किसी ने हरकी पैड़ी का मनोहारी दृश्य बनाया। कई बच्चों ने प्राकृतिक दृश्य, अंतरिक्ष, जीव-जंतु, लोककथाएँ, कार्टून कैरेक्टर और विकसित भारत की झलकियां भी अपने चित्रों में उकेरीं। रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चे पुष्पों की भाँति विद्यालय परिसर में गुलजार माहौल का निर्माण कर रहे थे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने किया विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और सभी प्रतिभागियों व उनके प्राचार्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “कला जीवन में रचनात्मकता, सकारात्मकता और कल्पनाशीलता का संचार करती है। प्रतियोगिता के विषय बेहद समसामयिक और विचारोत्तेजक हैं, जो बच्चों को आधुनिक भारत, उसकी संस्कृति, विरासत और बदलते स्वरूप को समझने में मदद करेंगे।”

उन्होंने कहा कि बच्चों की कला कौशल देखकर यह स्पष्ट है कि भारतीय कला का अस्तित्व निरंतर समृद्ध होता रहेगा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति ने विद्यालय के वातावरण को आलौकिक बना दिया।

32 वर्षों से जारी परंपरा

डीपीएस रानीपुर पिछले 32 वर्षों से इस प्रतियोगिता का निरंतर आयोजन कर रहा है। इस प्रतियोगिता में न सिर्फ छात्र बल्कि शिक्षक और अभिभावक भी भाग लेते हैं। हर वर्ष प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, कला, परंपराओं और समसामयिक सामाजिक मुद्दों से अवगत कराया जाता है।

कक्षा प्रेप से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए अलग-अलग खंड

प्रतियोगिता को कुल आठ खंडों में विभाजित किया गया था। खास बात यह रही कि आकांक्षा विद्यालय के विशेष बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभिभावकों और शिक्षकों को भी अपना हुनर दिखाने का अवसर मिला।

प्रतिभागी विद्यालय

मॉन्टफोर्ट रुड़की, गुरुनानक अकैडमी, यूपीएस, साई संस्कार, शीफील्ड, बटरफ्लाई, होली एंजेल्स, सेंट मैरी, मुंजाल, दीक्षा राइजिंग स्टार, मां वैष्णो देवी जूनियर हाईस्कूल, आर्यन हेरिटेज स्कूल, क्रेसेंट पब्लिक स्कूल, पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्री राम विद्या मंदिर (श्यामपुर), न्यू सेंट थोमस रोशनाबाद, मां सरस्वती, शिवालिक हाइट्स, आकांक्षा, आचार्यकुलम और डीपीएस रानीपुर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

इस प्रतियोगिता का सफल संयोजन डीपीएस रानीपुर के कला विभाग द्वारा किया गया।परिणाम जनवरी माह में घोषित किए जाएंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *