Breaking
26 Nov 2026, Thu

DM के एक निरीक्षण से बदली जिंदगी, संप्रेक्षण केंद्र की बालिकाएं अब जा रहीं स्कूल

देहरादून:(जीशान मलिक) कोटद्वार के सिम्बलचौड़ स्थित राजकीय किशोरी संप्रेक्षण एवं पुनर्वास केंद्र में रह रही बालिकाओं के जीवन में अब नई उम्मीद जगी है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की पहल के बाद इन बालिकाओं का विद्यालयों में दाखिला करा दिया गया है। अब वे रोज स्कूल जाकर पढ़ाई कर रही हैं।बताया गया कि जिलाधिकारी ने 18 अक्टूबर को केंद्र का निरीक्षण किया था। बातचीत में बच्चों ने बताया कि वे स्कूल नहीं जाते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने तुरंत जिला परिवीक्षा अधिकारी को बालिकाओं का दाखिला सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब सभी बालिकाएं शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ गई हैं।

केंद्र में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्हें योगाभ्यास, पेंटिंग और क्राफ्टिंग का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।केंद्र की अधीक्षिका विजय लक्ष्मी भट्ट ने बताया कि बालिकाएं इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और धीरे-धीरे इनमें दक्ष होती जा रही हैं।बालिकाओं ने बताया कि वे मन लगाकर पढ़ना चाहती हैं। कोई सरकारी नौकरी पाकर आत्मनिर्भर बनना चाहती है, तो कोई देश और समाज की सेवा करना चाहती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे, जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, ताकि वे शिक्षा और हुनर के बल पर सम्मानजनक जीवन जी सकें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *