Breaking
26 Apr 2026, Sun

DJ पर कहासुनी के बाद महमूदपुर में बवाल, 70 पर केस दर्ज

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक) ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने महमूदपुर कलियर में उपद्रव करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ।

22 अप्रैल की रात डीजे को लेकर हुए विवाद ने 23 अप्रैल को हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्ष घातक हथियारों से लैस होकर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पथराव कर गांव में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए दोनों पक्षों के 36 नामजद समेत करीब 70 लोगों पर मु0अ0सं0 79/26 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/132/352/351(2)/351(3)/79/324(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दानिश आदि को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से चुनावी रंजिश चल रही थी और पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। जांच जारी है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *