Breaking
6 Aug 2026, Thu

CCTV से मिली पहचान: मेहवड़कला में घर का ताला तोड़ने वाला 17 साल का चोर गिरफ्तार

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिनदहाड़े घर में घुसकर चांदी के सिक्के, आभूषण और नगदी चुराने वाले शातिर चोर को पुलिस ने सिर्फ 36 घंटे में पकड़ लिया। आरोपी 17 वर्षीय विधि विवादित किशोर निकला, जिसके कब्जे से चोरी का पूरा माल और वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद हुई है।

मेहवड़कला निवासी धमेंद्र शर्मा ने 17 जून को थाने में शिकायत दी थी कि दिन में परिवार के बाहर जाने पर घर में चोरी हो गई। लौटने पर सारा सामान बिखरा मिला और चांदी के सिक्के व नगदी गायब थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।SSP के निर्देश पर प्रशिक्षु CO द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित हुई। टीम ने मेहवड़कला के आसपास संदिग्धों से पूछताछ की और 50 से 70 CCTV कैमरे खंगाले। मैनुअल पुलिसिंग और सुरागरसी से संदिग्ध की पहचान हुई। 18 जून की रात धनौरी चौकी पर पूछताछ के बाद किशोर को चोरी के माल समेत संरक्षण में लिया गया।

किशोर के पास से 4 चांदी की प्लेट, 4 चांदी के सिक्के, 10,500 रुपये नगद और वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद हुई। केस में धारा 331(3), 317(2) BNS बढ़ाई गई है। किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। उसके आपराधिक इतिहास की जांच जारी है।

“पुलिस टीम में शामिल”

प्रशिक्षु CO/प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय, उ0नि0 पुष्कर सिंह चौहान, हे0का0 इसरार अली, हे0का0 माजिद खान।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *