BKU /भारतीय किसान यूनियन (एकता) ने कार्यालय पर तालाबंदी कर दिया धरना
जल जीवन मिशन के तहत जिले के कई गांवों में वाटर पाइपलाइन बिछाने का काम करने वाले ठेकेदारों को भुगतान न मिलने के कारण वे कर्ज में डूब गए हैं और आत्महत्या तक करने को मजबूर हो रहे हैं। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन (एकता) के कार्यकर्ताओं ने आज एक कंपनी के कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया।
पेटी ठेकेदारों का आर्थिक और मानसिक शोषण
पेटी ठेकेदारों का आरोप है कि उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत कई गांवों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण ठेकेदार कर्ज में डूब गए हैं और कई लोग आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।
इस गंभीर समस्या को लेकर ठेकेदारों ने भारतीय किसान यूनियन (एकता) के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शुजाअत राणा से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद, यूनियन के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जानसठ रोड स्थित एक कार्यालय पहुंचे और वहां तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए।

“शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा” – शुजाअत राणा
धरने का नेतृत्व कर रहे यूनियन के जिलाध्यक्ष शुजाअत राणा ने कहा कि संबंधित कंपनी लगातार पेटी ठेकेदारों का आर्थिक और मानसिक शोषण कर रही है, जिससे उनकी स्थिति दयनीय हो गई है। यूनियन इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी और ठेकेदारों को उनका हक दिलाने के लिए हरसंभव संघर्ष करेगी।
धरने में मौजूद प्रमुख नेता और ठेकेदार
धरने में यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सैनी, संगठन मंत्री शाहनवाज, जिला उपाध्यक्ष निखिल मित्तल, वार्ड अध्यक्ष नूर हसन, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मेहताब, आकाशदीप सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष कंवरपाल, ब्लॉक सचिव मनोज कुमार समेत कई कार्यकर्ता और ठेकेदार शामिल रहे।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठेकेदारों के बकाए भुगतान की व्यवस्था नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

