Breaking
1 Aug 2026, Sat

AIRA रिपोर्टर्स एसोसिएशन की जिला इकाई को मिली नई कमान

AIRA रिपोर्टर्स एसोसिएशन की जिला इकाई को मिली नई कमान

मुरादाबाद,आलम अंसारी /जुनैद ख़ान

AIRA इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन ने मुरादाबाद जिले के सक्रिय और संघर्षशील पत्रकार शाहरुख हुसैन को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद तारीक ज़की द्वारा मनोनयन के बाद पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलक्ष्य में मीना नगर स्थित पत्रकार जुनैद के आवास पर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में क्षेत्र के कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों ने भाग लिया और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शाहरुख हुसैन का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रेहान अंसारी ने किया।

इस मौके पर शाहरुख हुसैन ने कहा, “मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तारीक ज़की का आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन की जिम्मेदारी निभाऊंगा और जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन करूंगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शाहनवाज नकवी, अगवानपुर टाइम्स के संपादक मुजाहिद हुसैन, अंधा आईना के संपादक मसूद अहमद, मुरादाबाद टाइम्स के संपादक दानिश, मुल्क की सोच के संपादक शारिक अंसारी, अल-अमर के वसीम, वरिष्ठ पत्रकार नासिर मिर्ज़ा, फराज़ खान, मोहसिन सिद्दीकी, आलम अंसारी, जुनैद और समाजसेवी आज़ाद आदि मौजूद रहे।

समारोह ने न केवल संगठनात्मक मजबूती का संकेत दिया, बल्कि पत्रकारिता जगत में एकजुटता और विश्वास का माहौल भी प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *