Breaking
31 Jul 2026, Fri

अवैध कच्ची शराब के साथ 05 शराब तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर से अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर दिनांक 07.01.2026 की रात्रि को लक्सर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 05 व्यक्तियों को कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

“पंजीकृत अभियोग…

1. मु0अ0सं0 33/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम पिनवा

2. मु0अ0सं0 35/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम सुखबीर

3. मु0अ0सं0 36/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम प्रदीप

4. मु0अ0सं0 37/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम गौतम

5. मु0अ0सं0 38/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम फुरकान

“नाम पता आरोपित…

1. पिनवा पुत्र स्व0 बलदेवा, निवासी ग्राम पीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

2. सुखवीर सिंह पुत्र ताराचंद, उम्र लगभग 60 वर्ष, निवासी इस्माइलपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

3. प्रदीप पुत्र किशन, निवासी केहड़ा, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

4. गौतम पुत्र लाखन सिंह, निवासी केहड़ा, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

5. फुरकान पुत्र स्व0 शरीफ, निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी, नियर अली चौक, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

“बरामदगी…

40 लीटर अवैध कच्ची शराब

“पुलिस टीम में शामिल…

1. हे0का0 शूरवीर तोमर

2. हे0कानि0 स्वदेश राय

3. हे0कानि0 गजेंद्र सिंह पंवार

4. कानि0 महेंद्र सिंह चौहान

5. कानि0 राजेंद्र बिष्ट

6. कानि0 राजेंद्र सिंह

7. कानि0 सुरेश चौहान

8. कानि0 मनोज शर्मा

9. कानि0 किशोर नेगी

10. हो0गा0 इमरान।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *