Breaking
8 Jun 2026, Mon

“आदर्श इंटर कॉलेज में नशा मुक्त भारत रैली का आयोजन”

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)आदर्श इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर दिनांक 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को “नशा मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज से खेड़ली गाँव तक एक जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली कार्यक्रम अधिकारी मांगा सिंह एवं सोनिया चौहान के निर्देशन एवं निगरानी में संपन्न हुई। रैली के दौरान स्वयंसेवियों ने“नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”,“नशा मुक्त समाज—स्वस्थ भारत की पहचान”,“नशे से दूरी है ज़रूरी”,“युवा शक्ति बोले—नशा मुक्त भारत”जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया।

इसी क्रम में हिमालय स्वास्थ्य के डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वयंसेवियों का स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *