हरिद्वार:(मीडिया प्रभारी जीशान मलिक) रविवार को रुड़की में स्थित भारतीय किसान यूनियन एकता के कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन एकता संगठन की एक अहम बैठक की गई आयोजित।
इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 जनवरी 2026 को भगवानपुर टोल प्लाज़ा पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक को लेकर आज संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक तैयारी बैठक आयोजित की गई।जिसमें आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस आयोजित बैठक का नेतृत्व भारतीय किसान एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी ने किया। बैठक में यह तय किया गया कि 10 जनवरी को कितनी संख्या में किसान इक्कठा होकर भगवानपुर पहुँचेंगे।इस बैठक का क्या-क्या एजेंडा रहेगा तथा टोल प्रबंधन की समस्याओं को लेकर SDM की मध्यस्थता में टोल प्रशासन से वार्ता की जाएगी।
बैठक में टोल प्लाज़ा से किसानों को हो रही परेशानियाँ, अनावश्यक शुल्क, राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े मुद्दे और किसान हितों से संबंधित विषयों को प्रमुख एजेंडा बनाया गया। सभी ने एकमत से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात प्रशासन के सामने रखने का निर्णय लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी ने कहा कि “भारतीय किसान यूनियन किसानों के हक़ और अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती आ रही है और आगे भी इसी तह किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रहेगी। टोल प्लाज़ा से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराना संगठन की प्राथमिकता है।”बैठक के दौरान कार्यक्रम से संबंधित फोटो भी ली गई। संगठन ने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है कि वे 10 जनवरी को भगवानपुर टोल प्लाज़ा पहुँचकर बैठक को सफल बनाएं।
इस आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष सोनू त्यागी, रहीश चौधरी, तनवीर अली, मोहम्मद हारून, जीसान अली, भूरा ठेकेदार, हारून त्यागी, मोहम्मद हसीन, सद्दाम हुसैन, हसीन वैसी तलपुर, नौसाद वैसी तलपुर सहित संगठन के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

