Breaking
13 Sep 2026, Sun

मशहूर सिरियल कवच के एक्टर अर्जुन बिजलानी ने मां गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार:(जीशान मलिक) नागिन ओर कवच मशहूर सीरियल के एक्टर अर्जुन बिजलानी हरिद्वार पहुंचे। और गंगा घाट पहुंच कर गंगा स्नान किया। ऋषिकेश क्रिएटिव प्रोडक्शन के ऑनर चिन्मय पंडित के साथ पहुंचे।

मीडिया से बात करते हुए अर्जुन बिजलानी ने बताया कि निजी कार्य से देहरादून आये थे। चूंकि मेरी फ्लाइट शाम की है समय भी था। तो चिन्मय से चर्चाओं के बीच गंगा स्नान का मन बन बैठा।अर्जुन ने जानकारी साझा करते हुए बताया एक बार बनारस शूटिंग के दौरान भी जब वहां गए थे। तो वह दिन गंगा दशहरा का बड़ा दिन था।और आज भी पौष पूर्णिमा जैसा बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि यहाँ पहुंचकर वाकई बहुत शांति मिलती हैं। श्रद्धालुओं से भी अपील की विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर आप भी जरूर आए।

इस मौके पर गंगा सभा सचिव उज्ज्वल पंडित ने भी अर्जुन बिजलानी रुद्राक्ष माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *